खस्ताहाल सड़क के कारण नहीं पहुंची एंबुलेंस, कंधे पर लादकर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

Ads

खस्ताहाल सड़क के कारण नहीं पहुंची एंबुलेंस, कंधे पर लादकर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

  •  
  • Publish Date - June 9, 2018 / 11:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

विशाखापट्नम। देश में चिकित्सा सुविधाओं में कमी के कारण मरीजों और परिजनों को अक्सर मुश्किलों से दो चार होना पड़ता है, लेकिन विशाखापट्नम के इलाके के एक गांव में खराब सड़कों के कारण मरीज को एंबुलेस सेवा नहीं मिल पाई और परिजनों को कंधे में लादकर गर्भवती को अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

अनुकू गांव की गर्भवती महिला को लेबर पेन होने पर एंबुलेंश को खबर दी गई। लेकिन खराब सड़कों के कारण एंबुलेंश गांव तक नहीं पहुंच पाई। गरीब गांव में बड़ा वाहन उपलब्ध नहीं होने पर गांव और परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे महिला को अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया है। गांव के लोगों ने बांस की लकड़ी में कपड़ा बांधकर महिला को ले जाने का जतन किया। कई किलोमीटर पैदल चलकर लोगों ने एंबुलेंस तक महिला को पंहुचाया। जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें- तीजन बाई को दिल का दौरा, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती

आपको बतादें इसी तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।जिसमें एंबुलेंश उपलब्ध नहीं होने पर शव कंधों पर ले जाया गया था। जिसने देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावों की पोल खोल दी थी।

 

वेब डेस्क, IBC24