छह दिन की यात्रा के लिए शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ads

छह दिन की यात्रा के लिए शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 02:36 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 02:36 PM IST

(फोटो के साथ)

शिमला, 27 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश की छह दिवसीय यात्रा के लिए सोमवार को शिमला पहुंचीं। यात्रा के दौरान वह अटल सुरंग का भ्रमण करेंगी और लोकभवन में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेंगी।

वह राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 14 किलोमीटर दूर छाराबरा में कल्याणी हैलीपैड पर पहुंचीं, जिसके बाद उन्हें मशोबरा में स्थित राष्ट्रपति निवास ले जाया गया।

राज्यपाल कविन्दर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

मुर्मू 27 अप्रैल से दो मई के बीच अपनी इस यात्रा के दौरान कांगड़ा जिले में पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय का तथा कुल्लू-लाहौल और स्पीति जिलों में अटल सुरंग का दौरा कर सकती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर शिमला में लगभग 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और शहर को यातायात की आवाजाही के हिसाब से तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा