जयपुर, 26 सितंबर (भाषा) जयपुर में एक निजी अस्पताल में शुक्रवार देर रात आग लगने से मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।
पुलिस ने कहा कि जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी इलाके में एक निजी अस्पताल के एक ऑपरेशन थिएटर में आग लग गयी तथा वहां एवं आसपास धुआं फैल गया।
पुलिस के अनुसार तत्काल मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला गया। पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। कई तीमारदार अपने मरीजों को खुद ही भवन से बाहर ले गए।
पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह ‘शॉर्ट सर्किट’ हो सकती है लेकिन सटीक वजह का पता लगाया जा रहा है।
उसने बताया गया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
भाषा पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार