जयपुर, 1 फरवरी (भाषा) राजस्थान के लोगों को रविवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली और राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस, लूणकरनसर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, पाली में 8.3 डिग्री सेल्सियस, जवाई बांध (पाली जिला) में 9.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बचाया कि अजमेर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और अगले 24 घंटों तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहने का अनुमान है।
भाषा बाकोलिया नेत्रपाल जितेंद्र
जितेंद्र