महिला मरीज का बलात्कार करने वाला डॉक्टर गरिफ्तार

Ads

महिला मरीज का बलात्कार करने वाला डॉक्टर गरिफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 17, 2018 / 10:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

वडोदरा। कुछ दिन पहले गुजरात के एक डाक्टर का वीडियो वायरल हुआ था जो अपनी क्लिनिक के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करता था। वीडियो सामने आने के बाद से डाक्टर लापता था जिसे पुलिस ने गरिफ्तार कर लिया है।इलाज की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण और बेहोश करके बलात्कार करने वाले इस डॉक्टर ने मीडिया के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों को इसकी जानकारी पहले से ही थी।इस वीडियो कांड को लेकर गांव वाले उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिए थे। पुलिस इस मामले में वीडियो बनाने वाले कम्पाउंडर को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। अनगढ़ गांव में चल रही इस क्लीनक से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजे भी बरामद की है। 

ये भी पढ़ें –डॉक्टर इलाज के बहाने महिला मरीजों से करता था सेक्स, कम्पाउंडर ने वायरल किया वीडियो

आपको बता दें कि  BHMS डॉ. प्रतीक जोशीशहर अनगढ़ गांव में क्लीनिक चलाता था और इस दौरान महिलाओं को नशीली दवा देकर उनके साथ यौन शोषण कर वीडियो बनाता था। क्लिनिक का कम्पाउंडर उसमे पूरा सहयोग करता था वो पूरे वीडियो खुद शूट करता था. पुलिस पूछताछ में उसने 135 वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है।पुलिस को गोहिल के पास से 25 वीडियो वाला एक पेन ड्राइव भी मिला। इतना ही नहीं दवाइयों के डिब्बों के अंदर कैमरे छिपा कर रखता था ताकि महिलाओं को शक न हो।

ये भी पढ़ें –रेल मंत्रालय का फैसला, 75 करोड़ रुपये तक की परियोजना के लिए मंजूरी का अधिकार डीआरएम को

 

इस पूरी वीडियो की घटना में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि 135 औरतों की फिल्म बनाई गयी थी लेकिन इस डाक्टर के खिलाफ सिर्फ एक महिला ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया डॉक्टर मुझे अंदर के रूम में ले गया। उस दौरान मैं बेसुध थी। इसका फायदा उठाकर उसने मेरे साथ रैप  किया और वीडियो भी बनाया।महिला ने कहा,’एक साल पहले मेरे हाथ-पैर और सिर में दर्द था। इलाज कराने कृष्णा क्लीनिक पर डॉ. प्रतीक जोशी के पास गई। डॉक्टर ने मुझे कोई गोली दी। उसे खाकर मैं बेसुध हो गई। 

ये भी पढ़ें –महाकाल मंदिर के बाहर जमकर चले लाठी डंडे ,युवतियां भी हुई मारपीट की शिकार

 

उसके बाद डॉक्टर मुझे क्लीनिक के अंदर ले गया। उस दौरान डॉक्टर प्रतीक और कंपाउन्डर दिलीप गोहिल मौजूद थे। डॉक्टर ने मेरे साथ रेप किया और कंपाउन्डर ने वीडियो बनाया। होश आने के बाद मुझे कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दवाई लेकर मैं घर आ गई।महिला ने आगे बताया-‘तीन दिन बाद मैं फिर डॉक्टर के क्लीनिक पर दवा लेने गई। दिलीप गोहिल ने मोबाइल में मुझे रेप का क्लिप दिखाया। कंपाउन्डर ने कहा कि जब-जब डॉक्टर साब बुलाएंगे, तब-तब तुम्हे यहां आना होगा। अगर नहीं आई, तो यह वीडियो वायरल करके बदनाम कर देंगे। और अगर तुम आती रही, तो डॉक्टर साब तुझे पैसा भी देंगे।

वेब डेस्क IBC24