रूस-यूक्रेन युद्ध का असर, भारत में बढ़ गए खाने-पीने के सामानों के दाम, महंगाई दर में उछाल

Ads

Russia-Ukraine War: Rise in inflation rate in India : देश में महंगाई दर में फरवरी के बढ़कर 13.11 फीसदी हो गया है

  •  
  • Publish Date - March 14, 2022 / 02:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहे हैं। इस युद्ध का असर भारत में दिख रहा है। दरअसल सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में जानकारी दी गई है कि देश में महंगाई दर में फरवरी के बढ़कर 13.11 फीसदी हो गया है।

यह भी पढ़ें: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फांसी पर लटकते मिली महिला की लाश, परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

वहीं इन आंकड़ों के मुताबिक खाने-पीने के सामान की कीमतों में उछाल से थोक महंगाई दर में यह इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों पर नजर डाले तो जनवरी में थोक महंगाई दर 12.96 फीसदी पर रही थी। उससे पहले दिसंबर, 2021 में यह 13.56 फीसदी पर रही थी।

यह भी पढ़ें:  2023 में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

आपको बता दें कि जनवरी की तुलना में फरवरी में फूड आर्टिकल्स की महंगाई घटकर 8.19 फीसदी पर रही। जबकि जनवरी में फूड आर्टिकल्स की महंगाई 10.33 फीसदी पर रही थी। सब्जियों की थोक महंगाई जनवरी के 38.45 फीसदी से घटकर फरवरी में 26.93 फीसदी पर आ गई।

यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन की अनुमति निरस्त किए जाने पर बौखलाए

फरवरी में प्याज की थोक कीमत में 26.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, आलू के भाव में 14.78 फीसदी का उछाल देखने को मिला। अंडा, मीट और मछली की कीमत में 8.14 फीसदी का उछाल देखने को मिला जबकि गेहूं की कीमत में 11.03 फीसदी का उछाल देखने को मिला। रूस-यूक्रेन वार से पूरी दुनिया में गेहूं की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War : यूक्रेन में अब तक 596 नागरिकों की मौत, 1,067 लोग घायल, संयुक्त राष्ट्र ने जारी किए आंकड़े