चंडीगढ़, 24 सितंबर (भाषा) मादक पदार्थ तस्करों और पुलिस अधिकारियों के बीच कथित गठजोड़ से जुड़े मामले में पिछले तीन साल से फरार पंजाब पुलिस के बर्खास्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) राजजीत सिंह को बृहस्पतिवार को पटियाला से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन साल से फरार सिंह को पटियाला के दर्शन सिंह नगर स्थित एक मकान से पकड़ा गया।
मादक पदार्थ रोधी कार्य बल की टीम द्वारा की गई तकनीकी एवं वित्तीय जांच के बाद सिंह को गिरफ्तार किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की तीन रिपोर्टों के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद अप्रैल 2023 में राजजीत सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया था।
यह एसआईटी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित की गई थी।
ये रिपोर्ट राज्य में पुलिस अधिकारियों और मादक पदार्थ तस्करों के बीच कथित गठजोड़ से संबंधित थीं।
भाषा रंजन
रंजन