सतीशन ने मुझे शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है: राजीव चंद्रशेखर

Ads

सतीशन ने मुझे शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है: राजीव चंद्रशेखर

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 04:47 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 04:47 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 16 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि नामित मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उन्हें फोन करके 18 मई को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

चंद्रशेखर ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने सतीशन को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा/राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के विधायक और नेता समारोह में शामिल होंगे।

भाजपा ने नौ अप्रैल को हुए केरल विधानसभा चुनाव में तीन सीट जीतीं।

सतीशन और उनके सहयोगियों के शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न दलों के शीर्ष राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

भाषा तान्या अमित

अमित