झारखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Ads

झारखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 07:49 PM IST

लोहरदगा/गुमला, 16 अगस्त (भाषा) झारखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त की रात लोहरदगा जिले में सेंगरा टोली के पास दो स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लोहरदगा में फुटबॉल मैच देखकर स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी दूसरे दो-पहिया वाहन पर सवार तीन लोगों ने उन्हें टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, शनिवार रात गुमला जिले के कोनबीर टेट्रा अंबाटोली के पास घर लौट रहे 11वीं कक्षा के तीन छात्रों को एक ट्रक ने कुचल दिया।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप