तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की

Ads

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 03:18 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 03:18 PM IST

चेन्नई, 14 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने बृहस्पतिवार को सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस संशोधन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। यह वृद्धि एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार आवश्यक अतिरिक्त धनराशि आवंटित करेगी और सरकारी अधिकारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि विजय ने लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने और उन्हें लागू करने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया है।

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश