मेल के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, 12 ट्रेन रद्द 

Ads

 मेल के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, 12 ट्रेन रद्द 

  •  
  • Publish Date - June 10, 2018 / 08:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नागपुर।आज इगतपुरी के पास हावड़ा मेल में बड़ी दुर्घटना होते होते बच गयी। दरअसल  मुंबई-हावड़ा मेल के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे अचानक अफरा- तफरी मच गयी  हालांकी इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। इस दुर्घटना के बारे में मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा है कि मुंबई-हावड़ा मेल की पैंट्री कार और दो स्लीपर कोच  रात करीब दो बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले पटरी से उतर गए।हालांकि हादसे के बाद पटरियों की की मरम्मत की जा रही है।लेकिन इस घटना के चलते बहुत सी ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। साथ ही 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- कुदरत ने बरपाया कहर, दो दिनों में 56 लोगों की मौत

उन ट्रेनों के रूट जो बदले गए हैं  

11093 CSMT-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस 

12141 LTT-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 

15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 

12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस.

ये भी पढ़ें –शेहला रशीद का आरोप- मोदी की हत्या कराना चाहते हैं गडकरी और आरएसएस ,भड़के केंद्रीय मंत्री

 

पुणे-दौंड-मनमाड रूट पर बदले गए रूट 

11057 CSMT- अमृतसर एक्सप्रेस 

15645 LTT- गुवाहाटी एक्सप्रेस 

12167 LTT-वाराणसी एक्सप्रेस 

 

 

वेब डेस्क IBC24