died due to roof and wall collapsdied due to roof and wall collapsee
died due to roof and wall collapse: सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर के दुवारी गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहां मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मासूम और महिला-पुरूष शामिल है। 3 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
मिली जानकारी के अनुसार दुवारी गांव निवासी राज कुमार पासवान मजदूरी करते है। जिनके मकान का पिछे का हिस्सा पक्का बना है, वही बरामदे की दीवार और छत कच्ची थी । मंगलवार को सुबह करीबन 11 बजे राजकुमार का दामांद छोटेलाल (26) भतीजे रिंकू (18) और पत्नी ओमनी को छोड़ने के लिए ससुराल आया हुआ था । सभी बरामदे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। बगल में भतीजी सेजल और काजल खेल रहे थे।
read more: महिला के साथ बंद कमरे में नेता जी की मस्ती! वीडियो वायरल होने के बाद मची खलबली
died due to roof and wall collapse: इसी बिच बारिश के दौरान छत और दीवार ढह गई। जिसमें सभी दब गये। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर आये। जिनके द्वारा मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालाकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डांक्टरों ने छोटे लाल और सेजल को मृत घोषित कर दिया और घायलों की गंभीर स्थिती को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रानी ने भी दम तोड़ दिया।
read more: यदि नहीं मिल रहा फ्री राशन योजना का लाभ तो ऐसे करें शिकायत, घर पहुंच जाएगा गेहूं और चावल
घटना की सुचना पर पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। तहसीलदार द्वारा पीड़ितों को आर्थिक मदद करने की बात कही गई है।