तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी फर्जी हस्ताक्षर मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय पहुंचे

Ads

तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी फर्जी हस्ताक्षर मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय पहुंचे

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 06:46 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 06:46 PM IST

कोलकाता, 11 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के नेता विपक्ष के चयन से जुड़े फर्जी हस्ताक्षर मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को कोलकाता में सीआईडी मुख्यालय पहुंचे।

जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए मिले तीन नोटिस को अभिषेक बनर्जी ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके लिए उन्होंने बीमारी और कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती याचिका दायर करने का हवाला दिया।

बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय से किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण मिलने के बाद, अभिषेक शाम करीब 5:50 बजे सीआईडी मुख्यालय ‘भवानी भवन’ पहुंचे। अदालत ने तृणमूल सांसद को बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक सीआईडी मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया था।

अभिषेक बनर्जी दिल्ली से शाम करीब 4:30 बजे कोलकाता लौटे, जहां उन्होंने पिछले तीन दिन राहुल गांधी समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के साथ बैठकें की थीं।

अभिषेक के आने पर हवाईअड्डे पर अफरातफरी का माहौल देखा गया, जहां जमा भीड़ में से कुछ नाराज लोगों ने उनके खिलाफ ‘सिग्नेचर चोर’ के नारे लगाए।

अपने कालीघाट स्थित घर पर लगभग 30 मिनट रुकने के बाद, बनर्जी अदालत की तय समय-सीमा से 10 मिनट पहले भवानी भवन पहुंचे।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश