आंध्र प्रदेश में घर में आग लगने से दो बुजुर्ग बहनों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में घर में आग लगने से दो बुजुर्ग बहनों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 03:45 PM IST

वेलेरापाडु (आंध्र प्रदेश), दो जून (भाषा) एलुरु जिले में सोमवार देर रात आग लगने से फूस का एक घर जलकर खाक हो गया और उसमें रहने वाली दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि आग देर रात करीब एक बजे वेलेरापाडु गांव में लगी और फूस के घर को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया और मकान जलकर राख हो गया

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस घटना में दो बुजुर्ग बहनों की मौत हो गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।’’

उन्होंने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने और घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं।

इस बीच पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194(1) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा अमित

अमित