अमृतसर। दशहरे के दिन पंजाब के अमृतसर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जोड़ा फाटक के पास रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन ने रौंद दिया, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रात में ही घटनास्थल का जायजा लिया। रेल प्रशासन के मुताबिक जालंधर से चली DMU ट्रेन से हादसा हुआ है।
देखें वीडियो-
Train Accident #Amritsar pic.twitter.com/THs3jfp0fZ
— Satinder pal singh (@SATINDER_13) October 19, 2018
पढ़े- इन राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
रावण दहन के दौरान आतिशबाजी में लोगों को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं और लोग ट्रैक पर ही खड़े रह गए, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। रेल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि दशहरे का ये कार्यक्रम निजी जमीन पर हो रहा था, जिसकी रेल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं थी। मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट मैदान में रावण दहन देख रहे थे।
पढ़ें- टैक्स के विरोध में सिनेमाघर बंद, 31 दिसंबर तक नहीं होगी कोई भी फिल्म रिलीज
स्थानीय लोगों के मुताबिक कम से कम 200 लोगों के मरने की आशंका है। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह हादसा हुआ तो घटनास्थल पर नवजोत कौर सिद्धू भी मौजूद थीं। हादसा होने के बाद वह यहां से निकल गईं. स्थानीय लोग इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इधर, पंजाब सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गये हैं। वहीं इस मामले में रामलीला के आयोजको पर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के वक्त नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी भी मौजूद थीं।
पढ़ें-पांच सितारा होटल में पिस्तौल लहराने का केस, आशीष को तिहाड़ जेल भेजने का आदेश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। डॉ रमन सिंह ने कहा है कि यह अत्यंत हृदयविदारक हादसा था। छग सहित पूरा देश इस हादसे से स्तब्ध है।
वेब डेस्क, IBC24