हमने हमास की सैन्य शाखा के शीर्ष अधिकारी को मार गिराया : इजराइल

Ads

हमने हमास की सैन्य शाखा के शीर्ष अधिकारी को मार गिराया : इजराइल

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 05:18 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 05:18 PM IST

यरूशलम, 16 मई (एपी) इजराइल का कहना है कि उसने हमास की सैन्य शाखा के शीर्ष अधिकारी को मार गिराया है, जो सात अक्टूबर, 2023 के उन हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारियों में से एक था, जिसके कारण गाजा में युद्ध शुरू हुआ।

इजराइल की सेना ने बताया कि शुक्रवार को गाजा शहर में हुए हमले में इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद मारा गया।

वह हमास की सेना के उन अंतिम वरिष्ठ कमांडरों में से एक था, जिन्होंने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के नेतृत्व में हुए हमलों की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में भूमिका निभाई थी।

इजराइली अधिकारियों ने बताया कि हद्दाद ने अपने पूर्ववर्ती मोहम्मद सिनवार की हत्या के बाद यह पद संभाला था।

शनिवार को हद्दाद के परिवार ने उसकी मौत की पुष्टि की।

एपी शफीक दिलीप

दिलीप