एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Weather mood may change once again, heavy rains may occur in these states, Meteorological Department issued alert

  •  
  • Publish Date - October 7, 2021 / 01:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

latest weather news india

नई दिल्लीः देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। किसी क्षेत्र के लिए रेड तो कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

read more : मध्यप्रदेश उपचुनावः BJP आज जारी कर सकती उम्मीदवारों की सूची,  इन्हें मिल सकता है टिकट

मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए इन क्षेत्रों में में रह रहे लोगों के लिए कई तरह के गाइडलाइन भी जारी किए गए हैं।

read more : एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में डीजल शतक के करीब, जानिए आपके शहर में क्या है नई कीमत

वहीं दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों को लेकर भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कांझावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार समेत दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।