पंजाब में अब महिलाओं को मिलेगी हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता

Ads

पंजाब में अब महिलाओं को मिलेगी हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 09:17 PM IST

चंडीगढ़, 29 मार्च (भाषा) पंजाब कैबिनेट ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ को मंजूरी दे दी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिये जायेंगे। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह योजना राज्य की 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवतं मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

यह योजना सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) का 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले किया गया एक प्रमुख चुनावी वादा था, जिसे अब अगले चुनाव से एक साल पहले लागू किया गया है।

इस योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की वे महिलाएं पात्र होंगी, जो राज्य की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं, जिनके पास पंजाब निवास दर्शाने वाला वैध आधार कार्ड और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैध वोटर आईडी है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश