महिलाओँ की सुरक्षा, शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हैं : रेखा गुप्ता

Ads

महिलाओँ की सुरक्षा, शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हैं : रेखा गुप्ता

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 06:47 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा उनकी सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है।

गुप्ता आर.के. पुरम क्षेत्र में स्थानीय विधायक द्वारा आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

उन्होंने कहा, “मेरे दिल्ली शहर में हमारी बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इसके लिए हमने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में जारी ईंधन बचत पहल के तहत प्रत्येक परिवार के लिए एक साइकिल उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री बनी, तब मुझे लगा कि मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपनी बहनों और बेटियों के लिए काम करना है। सड़कें, फ्लाईओवर और पुल — ये सभी जरूरी हैं। शिक्षा में सुधार होना चाहिए और अस्पताल बनाए जाने चाहिए। ये सब हमारी जिम्मेदारियों में शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि छात्राओं को मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराने के संबंध में इस वर्ष की शुरुआत में उनकी सरकार द्वारा घोषित योजना के लिए निविदा जारी कर दी गई हैं और जल्द ही सरकार साइकिलों का वितरण शुरू करेगी।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत