युवा कांग्रेस ने ट्रंप के भारत का ‘अपमान करने’ के खिलाफ प्रदर्शन किया

Ads

युवा कांग्रेस ने ट्रंप के भारत का ‘अपमान करने’ के खिलाफ प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 06:14 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले दिनों भारत के खिलाफ कथित तौर अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को साझा किए जाने को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के कार्यकर्ता अमेरिकी दूतावास की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भले ही ट्रंप के खिलाफ कुछ नहीं बोलें, लेकिन भारत के लोग देश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप रोजाना भारत देश के खिलाफ कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे है और अजीबो गरीब आदेश भी दे रहे है। देश के खिलाफ कोई बोलेगा, तो युवा कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी।

ट्रंप ने पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को ‘रीपोस्ट’ किया था, जिसमें अमेरिकी रेडियो प्रस्तोता माइकल सैवेज ने अमेरिका के जन्मसिद्ध नागरिकता कानून को खत्म करने की मांग की थी तथा भारत, चीन तथा अन्य देशों को ‘नरक’ बताया था।

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप