(Nothing Phone 4b Launch Date/ Image Credit: Nothing)
नई दिल्ली: Nothing Phone 4b Launch Date: Nothing Phone 4b जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन जुलाई के पहले सप्ताह में पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे बजट फ्रेंडली फोन के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसे Nothing Phone 4a के नीचे के सेगमेंट में रखा जा सकता है।
यह फोन मॉडल नंबर Nothing A009P के नाम से गीकबेंच पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें सिंगल-कोर स्कोर 1088 और मल्टी-कोर स्कोर 3155 दर्ज किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन मिड-रेंज परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
लीक्स के मुताबिक Nothing Phone 4b में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 (SM6650) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 8GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिए मिलने की संभावना है। वहीं अगर डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बॉडी और Glyph LED लाइटिंग सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें सिंगल रियर कैमरा और फ्लैट बैक डिजाइन होने की उम्मीद है।
Nothing Phone 4b को 7 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसे फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत को लेकर अनुमान है कि यह फोन Nothing Phone 4a से लगभग 3,000 रुपये से 5,000 रुपये सस्ता हो सकता है। हालांकि, असली कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट में ही किया जाएगा।