(Samsung Galaxy S25 Price Drop/ Image Credit: Samsung)
नई दिल्ली: Samsung Galaxy S25 Price Drop: Samsung Galaxy S25 को मार्केट में एक प्रीमियम और बेहतरीन स्मार्टफोन माना जा रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जो Samsung का फ्लैगशिप एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। इस फोन पर अब 11,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जिससे यह फोन काफी सस्ता हो गया है। यह ऑफर Amazon और Flipkart दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लेकिन कीमत में फर्क भी देखने को मिल रहा है।
Amazon पर Samsung Galaxy S25 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को लॉन्च के समय 80,999 रुपये में पेश किया गया था। यानी ग्राहकों को यहां करीब 11,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। यह फोन Mint, Icyblue और Navy कलर विकल्प में उपलब्ध है।
Flipkart पर इसी वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। यानी यहां यह फोन लॉन्च प्राइस से करीब 6,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। हालांकि, तुलना करने पर Amazon पर यह डील ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है। इस फोन की टक्कर OPPO Find X9, Google Pixel 10 और OPPO Reno15 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स से मानी जाती है।
इस फोन में 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। जिससे तेज परफॉर्मेंस देता है। 4000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों में दमदार विकल्प माना जा रहा है।