Asha Bhosle News / Image Source : X
एंटरटेनमेंट डेस्क : Asha Bhosle Death News भारतीय सिनेमा जगत को आज बड़ा झटका लगा है, सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सीने में संक्रमण के चलते उन्हें ब्रीज कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गई। उनके जाने से न केवल संगीत जगत बल्कि उनके करोड़ों चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। जहाँ उनके गाए सदाबहार गीत आने वाली पीढ़ियों तक गूंजते रहेंगे, वहीं बहुत कम लोग यह जानते हैं कि आशा जी सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि एक बेहद सफल बिजनेसवुमन भी थीं।
आशा भोसले को खाना पकाने का बहुत शौक था और उन्होंने अपने इसी हुनर को एक बड़े बिजनेस में बदल दिया था। उन्होंने ‘Asha’s Restaurant’ नाम से एक शानदार चेन शुरू की, जिसका पहला रेस्टोरेंट साल 2002 में दुबई में खुला था। देखते ही देखते यह बिजनेस पूरी दुनिया में फैल गया और आज दुबई, कुवैत, कतर से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर और बर्मिंघम तक उनके रेस्टोरेंट अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह थी कि आशा जी खुद वहां का मेनू तय करती थीं और मसालों का चुनाव भी खुद ही करती थीं, ताकि लोगों को असली भारतीय स्वाद मिल सके।
उनकी इसी मेहनत की वजह से आज उनके एक दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट्स को ‘Michelin Guide’ में भी स्थान मिला है। हालांकि उनके बिजनेस का सटीक डेटा सार्वजनिक नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी 200 करोड़ से 250 करोड़ की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी बिजनेस से आता था। साथ ही, उन्होंने 2012 में इस ब्रांड में लगभग 2 मिलियन डॉलर का निवेश भी किया था। आपकों बता दें की विदेशों में उनके रेस्टोरेंट्स को प्रीमियम केटेगरी में गिना जाता है। इसके अलावा उन्हें अपनी गायकी, कॉन्सर्ट और गानों की रॉयल्टी से भी अच्छी आय होती थी। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन एक कलाकार और एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।