‘थप्पड़’ की गूंज.. अब देखिए..

'थप्पड़' की गूंज.. अब देखिए..

‘थप्पड़’ की गूंज.. अब देखिए..
Modified Date: December 3, 2022 / 05:55 pm IST
Published Date: December 3, 2022 5:55 pm IST

मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी शानदार फिल्में देकर समाज पर करार प्रहार करने वाले डायरेक्टर अनुभव सिंहा एक बार फिर अपनी बेहतरीन फिल्म ”थप्पड़” लेकर आ रहे हैं। जिसका ट्रेलर देखकर कईयों को थप्पड़ पड़ सकता है।

जी हां फिल्म ”थप्पड़” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें लीड रोल में तापसी पन्नू है। जो एक बार फिर पावरफुल रोल में नजर आ रही हैं बीते साल तापसी अमिताभ बच्चन के साथ बदला लेकर आई थीं और ये फिल्म भी साल की बेस्ट फिल्म में शामिल है।

Read More News: ‘तानाजी : द अनसंग वॉरियर’ ने ‘बाहुबली’ और ‘टाइगर जिंदा है’ को भी पीछे छोड़ा, …

थप्पड़ की कहानी एक ऐसी पत्नी अमृता (तापसी पन्नू) की है जो हैप्ली मैरीड लाइफ में है। फिर ऐसा कुछ होता है कि एक पार्टी में अमू (तापसी ) का पति उसे एक जोरदार थप्पड़ मारता है इस थप्पड़ की गूंज अमू बर्दास्त नहीं कर पाती, अब वो अपने पति के साथ जाना नहीं चाहती। अमू अपने पति से तलाक चाहती है जिसमें उसकी फैमिली उसके साथ है तो कई लोग उसके विपक्ष में हैं कोर्ट केस का सीन समाज के लोगों के ताने जिसमें जिम्मेदार सिर्फ एक औरत को समझा जाता है। केस के दौरान उस पर कई आरोप लगते दिख रहे हैं।

वहीं अमृता उस एक थप्पड़ से कुछ अनदेखी चीजों का भी अहसास होता है जिसे वो प्यार समझकर अनदेखा कर रही थी। बस उसकी कहना है ”सिर्फ एक थप्पड़” लेकिन वो नहीं मार सकता।

Read More News: ग्रैमी अवार्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा का ये ग्लैमरस लुक देख प्रशंस…

दीपिका की छपाक के बाद अनुभव सिंहा की थप्पड़ फीमेल्स के साथ हो रहे वायलेंस को दर्शा रही है हमारे आज पास ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके पति उनके साथ मारपीत करते हैं लेकिन वो समाज के डर से, बच्चों की खातिर, लोगों के डर से परिवार की खातिर चुप रह जाती हैं। अमू की कहानी महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। जो उन्हें एक हौसला देगी।

अब फिल्म की असली कहानी कैसे होगी ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा। लेकिन इतना तो तय है कि तापसी पन्नू एक बार फिर अपनी वुमन बेस्ड फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करने वाली हैं फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का लग रहा है जिसमें डर सस्पेंस और ड्रामा सुनाई दे रहा है फिल्म 28 फरवरी को होगी।

Read More News: Movie Review: कंगना की कलाकारी का ये है नया पंगा


लेखक के बारे में