Bhopal Bad Touch Cash : 6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

Bhopal में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना के विरोध में परिवार और स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Bhopal Bad Touch Cash : 6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग
Modified Date: April 4, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: April 4, 2026 4:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रामनवमी के दिन बच्ची को बहला-फुसलाकर घर बुलाने का आरोप।
  • आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में केस दर्ज।
  • गिरफ्तारी के बाद अरेरा हिल्स थाने के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।

भोपाल: Bhopal Bad Touch Cash  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। रामनवमी के पर्व पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर 6 साल की मासूम बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ बैड टच और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले के विरोध में बच्ची के परिवार और रहवासियों ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए अरेरा हिल्स थाने का घेराव किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रामनवमी पर किया था बैड टच

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना रामनवमी के दिन की है। 60 साल के आरोपी दिनेश शाक्य ने 6 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ बैड टच करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। Bhopal Crime News इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Bulldozer Justice बुलडोजर कार्रवाई की मांग

गिरफ्तारी के बावजूद क्षेत्र के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। रहवासियों और परिवार के लोगों ने अरेरा हिल्स थाने का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ बुलडोजर और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.