MP Weather Update : अगले 48 घंटे घर में रहें! इन 9 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानें अपने शहर का हाल

MP Weather Update : नए साल की शुरुआत से ही मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर और घना कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पचमढ़ी और भोपाल जैसे क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ गई है।

MP Weather Update : अगले 48 घंटे घर में रहें! इन 9 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानें अपने शहर का हाल

weather update today/ Image Source : IBC24

Modified Date: January 3, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: January 3, 2026 9:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी
  • पचमढ़ी न्यूनतम 5.4°C, भोपाल 10.6°C और ग्वालियर 10.2°C रिकॉर्ड
  • अगले दो दिनों में तापमान और गिरने की संभावना, ठिठुरन बढ़ सकती है

MP Weather Update  भोपाल : नए साल की शुरुआत के साथ ही शीतलहर और भीषण ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में घाना कोहरा छाया हुआ है। इसी कड़ाके की ठण्ड के बिच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

घने कोहरे के साथ गिरेगा पारा

MP Weather Update  मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ‘अति घने कोहरे’ का अलर्ट जारी करते हुए तापमान को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानिको के अनुसार अगले दो दिनों में पारा गिरने की संभावना जताते हुए बताया की कई जिलों का पारा 3 डिग्री तक गिरेगा।

आपको बता दे की , प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि शिवपुरी में 6 डिग्री, टीकमगढ़ में 8 डिग्री और राजगढ़ में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में पारा 10.6 डिग्री और ग्वालियर में 10.2 डिग्री पर पहुंच गया है। पारा गिराने की वजह से 3 ठिठुरन और अधिक बढ़ जाएगी। MP Weather Update

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.