Bhopal News: वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों में बड़ी गड़बड़ी उजागर, पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर FIR दर्ज

Bhopal News: वक़्फ़ बोर्ड की 185 संपत्तियों को नियम विरुद्ध किराए पर दिया गया है।इससे बोर्ड को करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई।

Bhopal News: वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों में बड़ी गड़बड़ी उजागर, पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर FIR दर्ज
Modified Date: January 3, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: January 3, 2026 8:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बोर्ड को करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की आर्थिक क्षति
  • पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज
  • वक़्फ़ बोर्ड की 185 संपत्तियों को नियम विरुद्ध किराए पर दिया

भोपाल: Bhopal News, भोपाल में वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा यानि EOW ने वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इस मामले की मुख्य बातें ये हैं कि वक़्फ़ बोर्ड की 185 संपत्तियों को नियम विरुद्ध किराए पर दिया गया है।इससे बोर्ड को करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 जुलाई 2023 को EOW को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। जांच पूरी होने के बाद शौकत मोहम्मद, फुरकान अहमद और मोहम्मद जुबेर पर FIR दर्ज की गई।

Bhopal News. बता दें कि यह मामला वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों के प्रबंधन और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com