mp weather/ image source: ibc24
MP Weather Update: भोपाल: मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 9 अप्रैल तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि ट्रफ (दबाव रेखा) के सक्रिय होने के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिसके चलते बादल बनने और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिस्टम का असर अगले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग 24 जिलों पर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में इसका सबसे अधिक प्रभाव रहेगा। खासकर ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम के इस बदले मिजाज के कारण किसानों को भी फसलों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 7 अप्रैल से प्रदेश में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से बारिश और आंधी की गतिविधियां और अधिक तेज हो सकती हैं। इस सिस्टम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार
मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया
प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया
पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की