Dhar Accident News: मजदूरों को अंदाजा नहीं था कि पलक झपकते आ जाएगी मौत, बोरवेल गाड़ी ने ऐसे ली जान, छत्तीसगढ़ के इतने लोगों की दर्दनाक मौत

Ads

Dhar Accident News: मजदूरों को अंदाजा नहीं था कि पलक झपकते आ जाएगी मौत, बोरवेल गाड़ी ने ऐसे ली जान, छत्तीसगढ़ के इतने लोगों की दर्दनाक मौत

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 03:38 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 04:20 PM IST

Dhar Accident News/Photo Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • दर्दनाक हादसा, 3 मजदूरों की मौत
  • अंधेरे में ट्रक रिवर्स करने से हुआ हादसा
  • ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जब्त

Dhar Accident News: धार जिले में दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। यहां पीथमपुर के सेक्टर-1 में बोरवेल गाड़ी को रिवर्स करने के दौरान तीन मजदूर चपेट में आ गए, नीचे दबने से तीनों की जान चली गई। मृतक तीनों मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहें हैं। ड्राइवर को किया गिरफ्तार, मशीन जब्त

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा (Dhar Accident News) पीथमपुर के सेक्टर-1 में सुबह करीब 4 बजे गवला में हुआ है, रातभर चले बोरवेल का काम जब सुबह खत्म होने के बाद खेत में बोरिंग का काम कर रहे छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर थकान के कारण पास खड़ी सपोर्टिंग एयर गाड़ी के नीचे ही सो गए थे। इसी दौरान पास खड़े सपोर्टिंग वाहन के चालक ने अंधेरे में ट्रक को रिवर्स कर दिया। हादसे में पीछे सो रहे तीनों मजदूर पहिए के नीचे आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों मृतक छत्तीसगढ़ के थे

पुलिस ने बताया कि गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरवेल खनन (Dhar Accident News) का कार्य चल रहा था। हादसे में मृतकों की पहचान रामचरण पुत्र मेघनाद (56) निवासी खरधाढ़ी, भानुप्रताप पुत्र त्रिभुवन साय (19) निवासी सोनगेरसा और अरविंद पुत्र नमूलराम (22) निवासी करमापारा जिला छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार (Dhar Accident News) कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

यह हादसा कहां हुआ था?

यह हादसा मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 के गवला इलाके में हुआ।

हादसे का मुख्य कारण क्या था?

अंधेरे में ट्रक को रिवर्स करते समय चालक को पीछे सो रहे मजदूर दिखाई नहीं दिए।

मृतक मजदूर कहां के रहने वाले थे?

तीनों मजदूर छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी थे।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया है।

हादसा किस समय हुआ?

यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ।