Dhar Murder News: पत्नी ने अपने ही पति का कर दिया ये हाल, प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, जानें किस वजह से उठाया ये कदम

Ads

Dhar Murder News: पत्नी ने अपने ही पति का कर दिया ये हाल, प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, जानें किस वजह से उठाया ये कदम

Dhar Murder News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • व्यापारी की हत्या को लूट की वारदात दिखाने की कोशिश की गई
  • पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया, पत्नी से पूछताछ जारी

धार: Dhar Murder News जिले के राजोद थाना क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चारण में व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस वारदात को पहले लूट बताया जा रहा था। वह अब पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों से जुड़ी साजिश निकलकर सामने आई है।

Wife Murdered Husband दरअसल, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गोंदीखेड़ा चारण में मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित के घर हुई वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। शुरुआती जानकारी में सामने आया था कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे, पति-पत्नी को बंधक बनाया, मारपीट की और लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस दौरान धारदार हथियार से वार कर व्यापारी की हत्या कर दी गई, जबकि पत्नी घायल मिली।

पत्नी का युवक के साथ अवैध संबंध

मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया। एसपी मयंक अवस्थी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद पूरा मामला पलट गया। सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी प्रियंका का राजगढ़ निवासी कमलेश नामक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची हत्या की साजिश

बताया जा रहा है कि कमलेश और प्रियंका एक ही समाज से हैं और दोनों के बीच नजदीकियां काफी समय से थीं। पुलिस को शक है कि इसी संबंध के चलते इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची गई। हत्या को लूट की वारदात दिखाने के लिए घर में सामान बिखेरा गया और नकदी-जेवरात चोरी होने की कहानी गढ़ी गई। पत्नी ने खुद को भी पीड़ित दिखाने के लिए झूठी कहानी सुनाई, लेकिन जांच में कई विरोधाभास सामने आने के बाद सच्चाई उजागर हो गई।

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलेश को हिरासत में ले लिया है, जबकि प्रियंका से राजोद थाने में लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन संभावना है कि आज इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

इन्हें भी पढें:-

व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कब और कहाँ हुई?

राजोद थाना क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चारण में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात।

शुरुआती जानकारी में हत्या को किस रूप में बताया गया था?

इसे लूट की वारदात बताया गया था।

जांच में क्या नया खुलासा हुआ?

मृतक की पत्नी प्रियंका का युवक कमलेश से प्रेम संबंध और हत्या की साजिश सामने आई।