Gwalior Law Student Kidnapping Video: लॉ छात्रा के अपहरण केस में नया मोड़, इस वीडियो ने खोल दी पूरी पोल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

Ads

Gwalior Law Student Kidnapping Video: लॉ छात्रा के अपहरण केस में नया मोड़, इस वीडियो ने खोल दी पूरी पोल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 11:54 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 12:04 AM IST

Gwalior Law Student Kidnapping Video/Image Source: Social Media

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर की बीए-एलएलबी छात्रा के कथित अपहरण मामले में आया नया मोड़
  • वीडियो में आरोपी जीतू तोमर ने छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए अपहरण की बात से किया इनकार
  • पुलिस ने बिना नंबर की कार बरामद कर ली है, आगे की जांच जारी है

Gwalior Law Student Kidnapping Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कैंसर पहाड़ी क्षेत्र से बीए-एलएलबी की छात्रा के कथित अपहरणकांड में नया मोड़ आ गया है। आरोपी जितेंद्र तोमर और छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया (Gwalior Law Student Kidnapping Video) पर सामने आया है। जिसमें आरोपी जीतू तोमर छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है। साथ ही कह रहा है। वह उसके साथ ढाई साल से रिलेशनशिप में है। दोनों जल्द ही लौट आएंगे। अपहरण की कहानी झूठी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे बाद राहत की सांस ली है। पुलिस शुरू से इस एंगल पर भी पड़ताल कर रही थी।

वीडियो ने खोल दी पूरी पोल

दरअसल, कल ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी से महात्मा गांधी लॉ कालेज की 19 साल की छात्रा का लौटते समय अपहरण हो गया था। आरोपित उसके रिश्ते के मामा जीतू पर ही लगाया गया था। इस मामले में कंपू पुलिस ने अपहरण का मामले की एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। आरोपित की तलाश चल रही थी। वह बिना नंबर की कार से आया था। लेकिन आज वीडियो (Gwalior Law Student Kidnapping Video) आया, जिसमें दोनों साथ हैं। कमरे में हैं और दोनों हंस रहे हैं। इसमें जीतू कहता है, यह मेरी गर्लफ्रेंड है। हम दोनों अपनी मर्जी से आए हैं। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। ढाई साल से रिलेशनशिप में हैं।

पुलिस अब भी इनकी तलाश कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को बिना नंबर की कार की तलाश थी। यह चिराग गुर्जर की निकली। चिराग जीतू का दोस्त है। उसे उत्तर प्रदेश के जालौन से पुलिस ने पकड़ा है। कार भी बरामद हो गई है। फिलहाल पुलिस दोनों के वापस आने का इंतेजार कर रही है, उसके बाद, बयान दर्ज किए जाएंगे….. और पूरी कहानी तफ्शील से समाने आएंगी।

 

ये भी पढ़ें

ग्वालियर छात्रा अपहरण मामला क्या है?

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय लॉ छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया था, जिसमें जीतू तोमर पर आरोप लगाए गए थे।

वायरल वीडियो में क्या दावा किया गया?

वीडियो में आरोपी जीतू तोमर ने छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बताया और कहा कि दोनों अपनी मर्जी से साथ गए हैं, अपहरण जैसी कोई बात नहीं है।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी, कार बरामद कर ली है और आरोपी के दोस्त चिराग गुर्जर को उत्तर प्रदेश के जालौन से पकड़ा है।

बिना नंबर की कार किसकी निकली?

जांच में पता चला कि बिना नंबर की कार चिराग गुर्जर की थी, जो आरोपी जीतू तोमर का दोस्त बताया जा रहा है।

अब आगे क्या होगा?

पुलिस दोनों के वापस आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद छात्रा और आरोपी के बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।