Gwalior Wife Boyfriend Husband News : ‘बॉयफ्रेंड को घर में रखूंगी तभी साथ रहूंगी’, पत्नी की खौफनाक डिमांड सुन उड़े पति के होश, शिकायत लेकर पहुंचा थाने

ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर में साथ रखना चाहती थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती थी। पति का आरोप है कि पत्नी घर से जेवर, नगदी और चारों बच्चों को लेकर गायब हो गई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Gwalior Wife Boyfriend Husband News : ‘बॉयफ्रेंड को घर में रखूंगी तभी साथ रहूंगी’, पत्नी की खौफनाक डिमांड सुन उड़े पति के होश, शिकायत लेकर पहुंचा थाने

Gwalior Wife Boyfriend Husband News / Image Source : IBC24

Modified Date: May 27, 2026 / 10:44 am IST
Published Date: May 27, 2026 10:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में पति ने पत्नी पर बॉयफ्रेंड के साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
  • विरोध करने पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप।
  • पत्नी बच्चों, जेवर और नगदी के साथ घर छोड़कर चली गई, पुलिस जांच में जुटी।

ग्वालियर : Gwalior Wife Boyfriend Husband News मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति को अपनी ही पत्नी से जान का खतरा सता रहा है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर में साथ रखना चाहती है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देती है। इतना ही नहीं, पत्नी सोने-चांदी के जेवर, नगदी और चारों बच्चों को लेकर घर से गायब हो गई। पीड़ित पति ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पत्नी को खोजने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

2008 में हुई थी शादी

दरअसल, पूरा मामला सिकंदर कम्पू इलाके का है। यहां रहने वाले राजकुमार कुशवाह एसपी ऑफिस पहुंचे। राजकुमार ने बताया कि साल 2008 में उनकी शादी पूनम कुशवाह से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अरेंज मैरिज के तहत हुई थी। शादी के बाद तीन बेटियां और एक बेटे का जन्म हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अब पत्नी किसी दूसरे युवक के चक्कर में परिवार बर्बाद कर रही है।

Poonam Kushwah Ashu Kamal Sen बॉयफ्रेंड को घर में रखना चाहती थी पूनम

राजकुमार का आरोप है कि 22 जनवरी 2026 को पूनम बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। करीब दो महीने बाद मार्च 2026 में जब वह लौटी तो उसने बताया कि वह आशु उर्फ कमल सेन के साथ गई थी और अब उसी के साथ रहना चाहती है। पूनम ने शर्त रखी कि अगर वह घर में रहेगी तो उसका बॉयफ्रेंड आशु भी उसी घर में रहेगा। यानी एक ही छत के नीचे तीनों साथ रहेंगे। राजकुमार को यह शर्त मंजूर नहीं थी।

पति को दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित पति का आरोप है कि 5 मई 2026 की सुबह पूनम फिर बिना बताए घर से चली गई। दोपहर में लौटने पर उसने झूठे केस में फंसाने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। राजकुमार का कहना है कि गुस्से में पूनम ने उसका सिर भी फोड़ दिया। इसके बाद वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और चारों बच्चों को लेकर चली गई। Wife Ran Away With Kids Jewellery Gwalior  जाते-जाते उसने हत्या करवाने की धमकी भी दी। राजकुमार के मुताबिक पत्नी के जाने के बाद से वह दहशत में है और बच्चों का भी कोई पता नहीं चल पा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पत्नी बच्चों सहित घर छोड़कर क्यों गई और पति द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी और बच्चों को खोजने, जेवर-नगदी वापस दिलाने और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.