Indore Contaminated Water : इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुलाई बड़ी बैठक, बीजेपी विधायकों सहित अधिकारी हुए शामिल, इन मुद्दों पर चल रही चर्चा

Indore Contaminated Water : इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुलाई बड़ी बैठक, बीजेपी विधायकों सहित अधिकारी हुए शामिल, इन मुद्दों पर चल रही चर्चा

Indore Contaminated Water/ Image Source : X

Modified Date: January 4, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: January 4, 2026 6:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से कई मौतें और सैकड़ों लोग बीमार।
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी विधायकों और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Indore Contaminated Water  इंदौर: स्वच्छता में नंबर-1 शहर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण हो रही मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर रेसीडेंसी कोठी पर बीजेपी विधायकों और अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में शहर के कई बीजेपी विधायक, संभागायुक्त, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नवनियुक्त निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल विशेष रूप से शामिल हुए।

मीडिया से बचते नजर आए

इस मीटिंग में महापौर और शहर के कई बीजेपी विधायक भी शामिल हुए।हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचने पर, जब मीडिया ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किए, तो वे सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। Indore Contaminated Water

आपको बता दे की भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई है वहीँ हज़ारों लोगों का इलाज जारी है। इस पूरे मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। Indore Contaminated Water

ये भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.