Jabalpur News: दिवाली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी! मावा, घी और पनीर के सैंपल जब्त, दूषित मिठाइयां नष्ट

Ads

Jabalpur News: दिवाली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी! मावा, घी और पनीर के सैंपल जब्त, दूषित मिठाइयां नष्ट

  •  
  • Publish Date - October 17, 2025 / 09:48 AM IST,
    Updated On - October 17, 2025 / 09:48 AM IST

Jabalpur News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मिठाई दुकानों पर छापेमारी,
  • दुकानों पर खाद्य विभाग का एक्शन,
  • मौके पर हुई जांच, खराब सामान नष्ट,

जबलपुर: Jabalpur News: त्योहारी सीज़न को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की मिठाई दुकानों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को विभाग की टीम ने जबलपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित करीब 15 मिठाई दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने मावा, घी, पनीर और तैयार मिठाइयों के सैंपल ज़ब्त किए। मौके पर ही मिठाइयों की जांच की गई, जिसमें कुछ नमूनों में गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियां पाई गईं। दूषित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

Jabalpur News: खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है। ज़ब्त किए गए सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

जबलपुर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी क्यों की गई?

("जबलपुर मिठाई छापा कारण") त्योहारी सीज़न में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह विशेष अभियान चलाया है।

किन खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए?

("जबलपुर मिठाई सैंपल जांच") मावा, घी, पनीर और मिठाइयों के सैंपल लिए गए और कुछ में गंभीर गुणवत्ता खामियां पाई गईं।

क्या दूषित मिठाई नष्ट कर दी गई?

("जबलपुर मिलावटी मिठाई नष्ट") हाँ, जिन मिठाइयों में मिलावट या खराब गुणवत्ता पाई गई, उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।