मध्यप्रदेश: शाजापुर में ‘थ्रेशर’ मशीन में फंसकर खेतिहर मजदूर की मौत

Ads

मध्यप्रदेश: शाजापुर में ‘थ्रेशर’ मशीन में फंसकर खेतिहर मजदूर की मौत

  •  
  • Publish Date - September 27, 2025 / 09:30 PM IST,
    Updated On - September 27, 2025 / 09:30 PM IST

शाजापुर, 27 सितंबर भाषा) मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में सोयाबीन की फसल निकालते समय ‘थ्रेशर’ मशीन में फंसकर शनिवार को 40 वर्षीय एक खेतिहर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी निरीक्षक पीके व्यास ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर मजूर खेड़ी गांव में अपराह्न लगभग तीन बजे हुई।

व्यास ने बताया, “राम सिंह गुर्जर का हाथ मशीन में फंस गया था, जिससे वह मशीन की ओर खींचता चला गया। शव निकालने के लिए गैस कटर से मशीन को काटना पड़ा। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।”

भाषा सं दिमो जितेंद्र

जितेंद्र