MP Looteri Dulhan | Source : File Photo
टीकमगढ़: जैसे ही देशभर में शादी का सीजन शुरू होता है, खुशियों और जश्न के बीच एक बार फिर ‘लुटेरी दुल्हनों’ का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। जहां शादी के 20 दिन बाद दुल्हन (MP Looteri Dulhan) फरार हो गई।
Tikamgarh News मिली जानकारी के अनुसार, मामला टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंंबर एक का है। दरअसल, यहां पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार को आरोप है कि इस शादी को कराने में बिचौलियों की अहम भूमिका थी, जिन्होंने करीब 2 लाख रुपये लेकर रिश्ता तय कराया था।
परिवार का कहना है कि शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। जिसके बाद अचानक दुल्हन के गायब होने से सभी हैरान रह गए। जब घर में जेवर और नकदी भी नहीं मिली, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ली और मामले की जांच कर रही है।