MP School Timing Change: बदल गया स्कूलों का समय, अब सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

MP School Timing Change: बदल गया स्कूलों का समय, अब सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

MP School Timing Change: बदल गया स्कूलों का समय, अब सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

MP School Timing Change | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 18, 2026 / 07:54 am IST
Published Date: April 18, 2026 7:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया
  • 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया
  • बच्चों की सुरक्षा के लिए 12 जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली गई

भोपाल: MP School Timing Change अप्रैल का आधा महीना निकल चुका है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने के पहले ही हफ्ते से तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।

MP School Timing Change जिले की बात करें तो सबसे ज्यादा खजुराहो में तापमान दर्ज किया गया है, यहां 43.2 डिग्री तापमान तक पहुंच गया। वहीं प्रदेश के 9 शहरों में 42 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। हालत को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है।

स्कूलों के समय में भी बदलाव

वहीं तापमान अब बच्चों पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। 12 जिलों में स्कूलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल में स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे।

जानें कहां कितना बढ़ा तापमान

आपको बता दें कि गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में पारा 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा तापमान उमरिया में 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं टीकमगढ़ और नौगांव में 42.8 डिग्री, जबकि नौगांव में ही 42.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इतना ही नहीं मंडला में 42.5 डिग्री, दमोह, गुना और दतिया में 42.2 डिग्री रहा। सागर और सतना में तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं छिंदवाड़ा में 41.6 डिग्री तो नर्मदापुरम और शाजापुर में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीधी, नरसिंहपुर, रीवा और मलाजखंड में भी तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।