भोपाल। मतदाता अब भोपाल जिले की वोटर लिस्ट में 30 नवंबर तक नाम जुड़वाए-हटवाए या संशोधन कराए जा सकेंगे। इसके लिए दावे-आपत्ति मांगे गए हैं। वहीं, 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के लिए बीएलओ घर-घर दस्तक देंगे।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर संघ ने जताई चिंता, प्रांत संघचालक बोले- पूरे प्रदेश में होगा जनजागरण कार्यक्रम
ताकि वे आगामी चुनावों में वोटिंग कर सके। भोपाल में 14, 18, 20 और 21 नवंबर को विशेष कैम्प भी लगेंगे। जिला प्रशासन ने निर्वाचन नामावली के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया है। इस पर दावे-आपत्ति 30 नवंबर तक किए जा सकेंगे।
प्रत्येक बीएलओ सेंटर पर 18 और 14 नवंबर को कैम्प लगाए जाएंगे। इसमें छूटे मतदाताओं के लिए 20 और 21 नवंबर को फिर से विशेष कैम्प लगेंगे। जहां वोटर लिस्ट में त्रुटि सुधार संबंधी फार्म भी जमा किए जा सकेंगे।