पश्चिम एशिया संकट को लेकर सिंधिया ने कांग्रेस की आलोचना की

Ads

पश्चिम एशिया संकट को लेकर सिंधिया ने कांग्रेस की आलोचना की

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 06:07 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 06:07 PM IST

ग्वालियर, 13 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान ”नकारात्मक सोच” के लिए शुक्रवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि देश के नागरिक सरकार के साथ खड़े हैं जबकि विपक्षी कांग्रेस आरोप लगाने की राजनीति कर रही है।

केंद्रीय संचार मंत्री नेयहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफल कूटनीति के कारण भारत के लिए तेल ला रहा एक जहाज युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने में कामयाब रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से बात करके पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की थी और क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता जताई थी।

उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति से कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ वस्तुओं और ऊर्जा के निर्बाध पारगमन की आवश्यकता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

सिंधिया ने कहा, ‘ईरान में जारी युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में वैश्विक संकट है और ऐसी स्थिति में भी कांग्रेस केवल नकारात्मक सोच दिखाते हुए आरोप लगा रही है जबकि देश के नागरिक सरकार के साथ हैं।’

भाषा सं ब्रजेन्द्र जोहेब

जोहेब