Singrauli Inspector Marpeet: अफसर का खौफनाक चेहरा! छुट्टी लेने गया आरक्षक, RI ने की बेरहमी से मारपीट, आरक्षक ने दिखाए अपने चोट, मचा हड़कंप
Singrauli Inspector Marpeet: जो आरक्षक था वह छुट्टी लेने के लिए रिवेन्यू इंस्पेक्टर के पास गया हुआ था। लेकिन हुआ कुछ और ही। आरक्षक का आरोप है कि, RI ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और बाद में मारपीट शुरू कर दी।
arakshak/ image source: IBC24
- RI ने की आरक्षक के साथ मारपीट
- आरक्षक ने लगाया RI पर आरोप
- RI के पास छुट्टी लेने गया था आरक्षक
सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली से बहुत हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि, दो प्रशासन के कर्मचारियों के बीच मारपीट देखने को मिली। Singrauli Inspector Marpeet के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला क्या है, चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।
Singrauli News: RI ने की आरक्षक के साथ मारपीट
दरअसल, पूरा मामला कुछ ऐसा है कि, एक राजस्व निरीक्षक यानी की रिवेन्यू इंसपेक्टर (RI) पर पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाला आरक्षक वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, जो आरक्षक था वह छुट्टी लेने के लिए रिवेन्यू इंस्पेक्टर के पास गया हुआ था। लेकिन हुआ कुछ और ही। आरक्षक का आरोप है कि, RI ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और बाद में मारपीट शुरू कर दी। आरक्षक का कहना है कि उसने नियमों के तहत छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ ऐसी हरकत की गई।

Facebook


