Chhindwada News: कोयला चोरी बना जानलेवा, पत्थर धसने से 2 युवक की मौत, एक गंभीर, मची अफरातफरी

Ads

Chhindwada News: कोयला चोरी बना जानलेवा, पत्थर धसने से 2 युवक की मौत, एक गंभीर, मची अफरातफरी

Chhindwada News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बंद खदान में बुधवार-गुरुवार की रात यह हादसा हुआ
  • हादसे में 22 वर्षीय हातिम खान और 19 वर्षीय मोहम्मद उबेश की मौके पर ही मौत
  • 20 वर्षीय मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल

छिंदवाड़ा: Chhindwada News छिंदवाड़ा में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात जुन्नारदेव क्षेत्र की मोआरी बंद खदान में कोयला चोरी की कोशिश में दो युवकों की जान चली गई। खदान के भीतर अचानक भारी मात्रा में पत्थर खिसकने से 22 वर्षीय हातिम खान और 19 वर्षीय मोहम्मद उबेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Chhindwada News घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव एसडीएम, पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर परासिया एसडीएम, जुन्नारदेव एसडीओपी, परासिया एसडीओपी, थाना प्रभारी राकेश बघेल, उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे और अंबाडा चौकी प्रभारी संजय सोनवाने मौजूद रहे। 1 घंटे में किया रेस्क्यू पुलिस को 3 बजे दी गई, जिस पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य किया, जिसमें कुल 1 घंटे का समय लगा।

सुबह 5 बजे तक घायल और मृतक दोनों को पुलिस ने निकाला लिया था। घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर इलाज कराया। उसके बाद उसे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों मृतकों को जुन्नारदेव अस्पताल में मर्चुरी रूम में भेजा गया। पत्थर के नीचे शव के दबे होने के चलते पहले पत्थर को हटाया गया। उसके बाद शव को बाहर निकाला गया।

इन्हें भी पढ़े:-

Sameer Wankhede vs Aryan Khan: एक बार फिर समीर वानखेड़े के निशाने पर शाहरुख खान का परिवार, इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मांगे 2 करोड़ रुपए 

Indore News: देर रात शहर में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगाने जुटी भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस ने रोका, इंटेलिजेंस पर उठे सवाल 

यह हादसा कब और कहां हुआ?

यह हादसा बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव क्षेत्र की मोआरी बंद खदान में हुआ।

कितने लोगों की मौत हुई और कौन घायल हुआ?

हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई और 1 युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसा किस कारण हुआ?

खदान के भीतर कोयला चोरी की कोशिश के दौरान पत्थर खिसकने से यह हादसा हुआ।