Reported By: Indresh Suryavanshi
,Ujjain Mahakal Temple News / Image Source ; IBC24
उज्जैन : Ujjain Mahakal Temple News मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के विस्तार कार्य के दौरान एक बड़ी और ऐतिहासिक खोज सामने आई है। मंदिर के गेट नंबर 4 के पास चल रही खुदाई के दौरान करीब 1000 साल पुराना शिवलिंग मिला है,जिसे देखकर सब हैरान है। शिवलिंग के साथ भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा, परमारकालीन मंदिर के अवशेष भी मिले है।
मिली जानकारी के अनुसार, दवा किया जा रहा है की यह शिवलिंग 9वीं से 11वीं शताब्दी का है। खुदाई में न केवल शिवलिंग मिला है, बल्कि परमारकालीन मंदिर के अवशेष भी सामने आए हैं। इसके साथ ही, खुदाई में कई प्राचीन मूर्तियां भी बरामद की गई हैं, जिसमें भगवान विष्णु की एक दुर्लभ प्रतिमा भी शामिल है।
आपको बता दें की शिवलिंग की उचाई लगभग पौने दो फीट की है। परमारकालीन मंदिर, शिवलिंग, प्राचीन मूर्तियां और भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा मिलने के बाद यहाँ एक प्राचीन मंदिर मौजूद होने के संकेत मिल रहे हैं। Lord Vishnu Statue फिलाहल इस खोज के बाद प्रशासन और विशेषज्ञ पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। खुदाई में मिली इन प्राचीन धरोहरों के माध्यम से क्षेत्र के इतिहास को समझने का प्रयास किया जा रहा है।
खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग, 9 से 11वीं शताब्दी का अनुमान https://t.co/T0BGvFTnmk
— IBC24 News (@IBC24News) May 1, 2026