Uma Bharti News: सड़क किनारे पोहा-जलेबी बेचती नजर आई पूर्व मुख्यमंत्री, छोटे दुकानदारों से कही ये बात, प्रशासन से की बड़ी अपील
Uma Bharti News: मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सड़क किनारे हाथठेला लगाकर पोहा-जलेबी बेचते हुए नजर आई।
Uma Bharti News/Image Credit: IBC24.in
- पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सड़क किनारे पोहा-जलेबी बेचते हुए नजर आई।
- एक दिन पहले हटाए गए छोटे दुकानदारों को वापस ठेले लगाने के लिए बुलाया।
- पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन से अपील की कि गरीबों की रोजी-रोटी नहीं छीनी जाए।
Uma Bharti News: टीकमगढ़: टीकमगढ़ में मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सड़क किनारे हाथठेला लगाकर पोहा-जलेबी बेचते हुए नजर आई। (Uma Bharti News) उन्होंने एक दिन पहले हटाए गए छोटे दुकानदारों को वापस ठेले लगाने के लिए बुलाया। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीबों की रोजी-रोटी नहीं छीनी जाए।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोमवार को नगर पालिका, एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान जेसीबी से कई छोटी दुकानें और हाथठेले हटा दिए गए थे। उमा भारती ने इस कार्रवाई का विरोध किया था और छोटे दुकानदारों को हटाने को गलत बताया था। (Uma Bharti Video) इसी को लेकर मंगलवार सुबह वे सिविल लाइन रोड स्थित बंगले से निकलकर हाथठेले पर पहुंचीं। यहां खुद पोहा-जलेबी बेचकर दुकानदारों का समर्थन किया। उन्होंने हाथठेला वालों से दोबारा सड़क किनारे ठेले लगाने को कहा।
क्या कहा उमा भारती ने…
उमा भारती ने कहा कि, पार्षदों ने पहले स्थान चिह्नित करने को कहा था। तीन-चार स्थान भी बताए थे। प्रशासन पहले दुकानों के लिए जगह दे, बाद में हटाए। उन्होंने हटाए गए दुकानदारों से अपील की कि वे वापस आएं और यहीं दुकानें लगाएं, मैं उनके साथ हूं। उनके ठेलों को यहां से नहीं हटने दिया जाएगा। (Uma Bharti News) प्रशासन से बात करूंगी, सभी के ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे उमा भारती से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रशासन से बात की है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी इसका पता चला है। मैं अभी प्रशासन से बात करूंगी। सभी के ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Vedanta Ltd Share Price: वेदांता पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव! ‘न्यूट्रल’ से सीधे ‘Overweight’ क्या अब शेयर में आएगा तूफानी उछाल?
- Ambikapur Crime News: यहां बछड़े को मारकर मांस खाते पकड़े गए 4 आरोपी.. सख्ती से पूछताछ जारी, पहले लगे थे और भी गंभीर आरोप
- Bihar Begusarai School Alcohol: शराब पीकर आया कक्षा चौथी का छात्र, फिर स्कूल के शौचालय से जो मिला, देखकर अधिकारी भी रह गए दंग

Facebook


