Weather Alert : फिर गिरेगा पारा… अगले कुछ घंटों में कई शहरों में झमाझम बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Ads

Weather Alert : फिर गिरेगा पारा... अगले कुछ घंटों में कई शहरों में झमाझम बारिश के आसार

  •  
  • Publish Date - February 9, 2022 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के असर से मध्यप्रदेश के तीन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों को सिंचाई के लिए बिजली विभाग ने थमा दिया घरेलू कनेक्शन, अब भेज रहे मनमाना बिजली बिल

आज से हवा के रुख में फिर बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने लगेगी। वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:  धन कुबेर निकला CMHO कार्यालय में पदस्थ लिपिक, EOW ने दबिश देकर जब्त किया 45 लाख रुपए नगद और 9 लाख के गहने

इसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवा का रुख पश्चिमी होने से प्रदेश में दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है। यही कारण है कि बीते चौबीस घंटे में राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री से अधिक रहा।

यह भी पढ़ें:  फर्जी किसानों ने सरकारी भूमि का पंजीयन कराकर बेचा धान, प्रशासन को लगाया लाखों रुपए का चूना

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते आज चंबल, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे हवाओं का रुख बदलेगा और तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।