Female corona positive case in MP Jabalpur
मुंबई: 1886 new patients महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड- 19 के 1,886 नये मामले दर्ज किए गए जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने उक्त जानकारी दी। राज्य में अभी तक कुल 80,50,171 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 1,48,110 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
Read More: खून से लाल हुई सड़क, डिवाइडर में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
1886 new patients राज्य में सोमवार को कोविड के 830 नये मामले आए थे और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। दरअसल सप्ताहांत पर कम संख्या में नमूनों की जांच होने के कारण सोमवार को संक्रमण के नये मामले कम थे। सोमवार शाम तक, 24 घंटों में 18,775 नमूनों की जांच की गई थी जबकि पिछले 24 घंटों में 34,083 नमूनों की जांच की गई है। वहीं, मुंबई में मंगलवार को कोविड के 329 नये मामले दर्ज किए गए जबकि नासिक में 93 नये मामले आए हैं।