आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 310 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 310 नए मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 11, 2021 / 07:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

अमरावती, 11 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद से सोमवार को कोविड-19 के सबसे कम, 310 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि सोमवर को सुबह नौ बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 994 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

विभाग के अनुसार राज्य में अब कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,57,562 हो गई है जिनमें 20,36,048 संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 14,256 मरीजों की जान चली गयी।

राज्य सरकार का कहना है कि फिलहाल 7,258 मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को गुंटूर जिले में 54, एसपीएस नेल्लोर में 51, चित्तूर में 45, विशाखापत्तनम में 42, पूर्वी गोदावरी में 38, कृष्णा में 28 और प्रकाशम जिले में 23 नये मामले सामने आये।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा