इस जगह पर छिपाकर विदेश से ला रहे थे 32 करोड़ रुपए का सोना, सात लोग ऐसे आए कस्टम अधिकारियों के जाल में 

Ads

7 passengers carrying gold worth Rs 32 crore from abroad arrested at Mumbai airport

  •  
  • Publish Date - November 13, 2022 / 05:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

Government Gold Investment

मुम्बई : मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जो विभाग द्वारा एक दिन में हवाई अड्डे पर जब्त इस बहुमूल्य धातु की सर्वाधिक मात्रा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

Read More : इस राजकुमारी ने 5 हजार करोड़ के लिए छोड़ दिया राजकुमार..! अब करने जा रही ऐसा काम 

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोना जब्त किये जाने के साथ कम से कम सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोना की यह सर्वाधिक मात्रा है।

Read More : सड़क हादसे में मशहूर अभिनेत्री की मौत, घर लौटते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, शोक की लहर 

अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान में, तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गया, जिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरह, सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।