मुंबई। (भाषा) महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक चंद्रकांत हंडोरे को जान से मारने की धमकी देने और साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: 2 साल से स्थानीय निकायों में नहीं है जनप्रतिनिधियों की सरकार, सरपंच हो रहे लामबंद
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नीलेश नांचे के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि उसने कथित तौर पर हंडोरे की हत्या की साजिश रची और इसके लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी।
यह भी पढ़ें: पशुपतिनाथ धर्मशाला में अवैध रूप से चल रहा था होटल, मामले की जांच के लिये समिति गठित
अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी को शक था कि उसे बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आगामी चुनाव में हंडोरे के प्रभाव की वजह से टिकट न मिले।
हंडोरे ने शुक्रवार शाम यहां तिलक नगर थाने में नांचे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: Social Media पर बदमाश गैंग, हथियारों के साथ फोटो कर रहे Upload, बदमाशों को युवा कर रहे Follow
अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक साजिश और आपराधिक धमकी सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।