महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 455 नये मामले सामने आये, 356 संक्रमण मुक्त

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 455 नये मामले सामने आये, 356 संक्रमण मुक्त

  •  
  • Publish Date - October 9, 2022 / 08:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 455 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,24,754 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,357 पर स्थिर रही। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 356 लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 79,74,031 हो गयी ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,366 पर पहुंच गया है । राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि संक्रमण मुक्त होने की दर 98.14 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत थी।

भाषा रंजन नरेश

नरेश