महाराष्ट्र के ठाणे जिले में क्रिकेट खेलते समय एक व्यक्ति की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में क्रिकेट खेलते समय एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - June 3, 2024 / 06:42 PM IST,
    Updated On - June 3, 2024 / 06:42 PM IST

ठाणे, तीन जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मैदान में क्रिकेट खेलते समय 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

काशीगांव थाने के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार दोपहर मुंबई के बाहरी इलाके में कश्मीरिया क्षेत्र में स्थानीय टीमों के बीच एक मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान रामकृष्णन थेवर नामक व्यक्ति बल्लेबाजी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि गेंद को जोर से मारने के बाद थेवर अचानक जमीन पर गिर पड़े और लोग उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, लेकिन मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा जोहेब शफीक

शफीक